
मुहाना गांव से खाटू श्याम जी की यात्रा पर श्रद्धालु पहुंचे
ख़बर संक्षेप में
बालाजी मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम के बाद मंगलवार को मुहाना गांव से गुढ़ा चंद्रजी स्थित खाटू श्याम मंदिर की यात्रा पर श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा में गांव में नाचते-गाते और जयकार करते हुए पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर संगीत और धूमधाम से बाबा श्याम को झंडा चढ़ाया और यात्रा के बाद प्रसाद ग्रहण किया।