
चुनाव से पहले यूपी के 11,350 ग्राम पंचायतों में शुरू होंगे डिजिटल पुस्तकालय
ख़बर संक्षेप में
454 करोड़ रुपए की दूसरी किश्त शुरू होने पर उत्तर प्रदेश के 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय शुरू होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले ही ग्राम पंचायतों के युवा डिजिटल पुस्तकालयों में पढ़ाई शुरू कर देंगे। सरकार यूपी इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन या अन्य संस्थानों को यह काम सौंप सकती है।