26 सितंबर को जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता
ख़बर संक्षेप में
14 और 16 साल के लड़कों और लड़कियों के लिए जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता 26 सितंबर को कुचामन सिटी स्थित बाला जी स्पोर्ट्स अकादमी में होगी। नागौर जिला एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का प्रेसिडेंट हरि राम चौधरी ने जायजा लिया और डॉ प्रदीप चौधरी को आधिकारिक पर्यवेक्षक नियुक्त किया।