
10,000 कोल-भीलों ने कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए मथुरा की यात्रा का संकल्प लिया
ख़बर संक्षेप में
19 सितंबर को चित्रकूट से स्वामी हरिनारायण दास महाराज के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए आंदोलन शुरू हुआ। सोमवार देर शाम यात्रा मथुरा पहुंची, सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में फूलों से स्वागत किया गया। मथुरा में हुई बैठक में मूल गर्भगृह स्थल को हिंदू समाज को वापस करने की मांग उठाई गई।