कॉलेज में महिला स्वास्थ्य व्याख्यान
ख़बर संक्षेप में
एसए जैन कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा 'महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. राजेन्द्र सैनी ने मुख्य भाषण दिया, जबकि मिस पिंकी एवं सीके जैन ने अपने विचार साझा किये। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनीत जैन एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।