अंबाला में कृषि मशीनों के लिए 4.32 करोड़ रुपए का अनुदान
ख़बर संक्षेप में
सीआरएम योजना के तहत सुपर सीडर, स्ट्रॉ चॉपर सहित 254 कृषि मशीनों के लिए 4,32,88,300 रुपए का अनुदान आवंटित किया गया। जिले के किसानों को मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। सामूहिक प्रयास से आगजनी की घटनाओं को शून्य करने का लक्ष्य है।