लखनऊ के कल्चरल इवेंट्स आज से शुरू
ख़बर संक्षेप में
भूतनाथ, इंदिरा नगर स्थित बालाजी शक्तिपीठ में शाम 5 बजे से गणपति उत्सव शुरू होगा। इसके बाद शाम 7 बजे गोमती घाट स्थित झुलेलाल वाटिका में मनुतियों के राजा पंडाल में कल्चरल प्रोग्राम होगा। अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर राम कथा पार्क में शाम 6 बजे से भादो मंगल मेला शुरू होगा। 5, कालिदास मार्ग पर सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भारत टैक्सी का शुभारंभ होगा। सुबह 8 बजे गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर आयुर्वेद विषयों पर बाइक रैली शुरू होगी।