
लखनऊ में बैंक कर्मचारियों ने काले बैज लगाकर प्रदर्शन किया
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्टेट बैंक की हजरतगंज शाखा में बैंक कर्मचारियों ने काले बैज लगाकर प्रदर्शन किया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार की लगातार अनदेखी को कारण बताया। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में 25 सितंबर को प्रदर्शन और रैली की योजना है।