
लखनऊ बैडमिंटन टूर्नामेंट में समीर वर्मा और चिराग सेन तीसरे दौर में पहुंचे
ख़बर संक्षेप में
अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में समीर वर्मा और चिराग सेन तीसरे दौर में पहुंच गए। यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित पुरुष एकल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूपी के रजत तिवारी ने ओडिशा के जयेश अग्रवाल को तीन सेटों में हराया।