
टेनिस में लखनऊ की तिकड़ी फाइनल 8 में
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी और शगुन ने आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया विमेंस प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शताक्षी चौधरी ने सौमित्र को 7-6(5), 6-2 से हराया, जबकि अनन्या जैन ने इराम जैदी को 6-0, 6-1 से हराया। दिल्ली की रेहा ने भी उलटफेर करते हुए फाइनल आठ में जगह बनाई। टूर्नामेंट ला-मार्टिनियर टेनिस फैसिलिटी में हुआ।