प्रयागराज में सीखो सिखाओ पुरस्कार के लिए 22 ग्राम पंचायतें होड़ में
ख़बर संक्षेप में
नई दिल्ली स्थित सीखो सिखाओ फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए वर्ष 2026 के सीखो सिखाओ पुरस्कार ग्राम पंचायतों को प्रदान करेगा। जिले की बाईस ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया है, जिन्हें चार क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक क्षेत्र में एक विजेता और एक उपविजेता होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस पर पुरस्कार दिए जाएंगे।