
मेरठ : सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में महा आरती
ख़बर संक्षेप में
मेरठ के आदर्श नगर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में राम नाम का जाप करते हुए महा आरती हुई। पंडित गणेश ठाकुर ने मंत्रों से पूजा की। इस पूजा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भक्तों ने पूजा में भाग लिया और सुख शांति की कामना की। इस पूजा के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।