
आगरा ब्लॉक एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम 23 अक्टूबर को घोषित
ख़बर संक्षेप में
आगरा ब्लॉक स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का एमएलसी चुनाव 23 अक्टूबर को होगा। मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी और आकाश अग्रवाल का कार्यकाल 6 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए आगरा समेत 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 29 सितंबर को औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन 6 अक्टूबर तक होंगे।