
अलीगढ़: सांप के काटने से महिला की मौत, मृत घोषित कर शव गांव भेजा गया
ख़बर संक्षेप में
डाभा गांव में बितोरा से कांडा निकालते समय 42 वर्षीय संतोषी देवी नामक महिला को सांप ने काट लिया। जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने वेंटिलेटर उपलब्ध न होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिजन शव को वापस गांव ले गए, जहां दोपहर से रात तक झाड़-फूंक करने वालों ने शव के साथ मंत्रों का जाप किया।