
7 राज्यों में एसएससी जीडी परीक्षा घोटाले में दो डायरेक्टर्स गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
एस एस सी जीडी परीक्षा-2026 घोटाले में एस एस एस इंफ्रा प्रा. लि. के दो डायरेक्टर्स गगनदीप शर्मा और यादविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली में दर्जनों संदिग्ध परीक्षा केंद्र इस नेटवर्क से जुड़े हैं। एसटीएफ की जांच में पता चला है कि सेंटर ऑपरेटर ने पैसे लेकर नकल का इंतजाम किया था।