जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, दो हिरासत में
ख़बर संक्षेप में
जेएनयू की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि सोमवार देर रात उसे कैंपस में बाहरी लोगों ने छेड़छाड़ की। घटना ताप्ती हॉस्टल के पास हुई, छात्रा साबरमती ढाबा से लौट रही थी। जेएनयू के सुपरवाइजर ने वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।