उलदान में जहर खाने से राजमिस्त्री की मौत
ख़बर संक्षेप में
उलदान के 29 वर्षीय असलम ने मंगलवार को कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। काम से लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और पुलिस ने शव को सौंपने से पहले उसका वीडियो बना लिया।