
प्रेमी ने बात करने से मना किया तो महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
प्रेमी ने बात करने से मना कर दिया तो नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के तिगरी गांव में उसके घर के बाहर महिला ने जहर खा लिया। उसके परिजनों ने पुलिस की दखल के बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपी के खिलाफ तीन महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज था, जो जमानत पर था।