नोएडा की हुजेफा ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
ख़बर संक्षेप में
नोएडा के सेक्टर-34 की हुजेफा बिन अहमद ने 400 में से 353 अंक प्राप्त कर आईएसएसओ निशानेबाजी प्रतियोगिता-2026 में तीसरा स्थान हासिल किया। गुरुग्राम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बिलबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा सात की छात्रा हुजेफा ने आठ बजे शूटिंग शुरू की थी और अब वह नवंबर में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है।