जामिया ने नई पॉलिसी के तहत एक साल के पीजी कोर्स को मंजूरी दी
ख़बर संक्षेप में
जामिया मिलिया इस्लामिया ने नई शिक्षा नीति के तहत 13 विषयों में एक साल के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम को मंजूरी दी है। छात्र अब ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से एक साल में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। इस फैसले की जानकारी अगली अकादमिक परिषद की बैठक में दी जाएगी।