
दुल्हन दूल्हे की शादी के 20 घंटे बाद घर में मिली लाश
ख़बर संक्षेप में
बंसी कोतवाली क्षेत्र के गांव जनियाजोत में दूल्हा व दुल्हन की शादी के 20 घंटे बाद उनके घर में शव मिले। दूल्हा फांसी पर लटका हुआ मिला तो दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी। इस घटना से गांव में मातम और दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।