
यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला; प्रीति बाला गुप्ता एटीएस एसपी नियुक्त
ख़बर संक्षेप में
यूपी सरकार ने मंगलवार शाम को 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। प्रीति बाला गुप्ता को एटीएस का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि सतीश कुमार को एसएसएफ का प्रभार दिया गया है। संजीव सुमन यूपीएसआईएफएस के एसपी बने, समीर सौरभ को पीएसी सीतापुर का कमांडर बनाया गया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।