
गन्ना भाव को लेकर बिजनौर कलेक्ट्रेट पर किसानों का धरना
ख़बर संक्षेप में
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के सैकड़ों किसानों ने गन्ना भाव और ब्याज आधारित भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को बिजनौर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नुमाइश चौक पर यातायात बाधित कर दिया। दोपहर 3 बजे तक महापंचायत जारी रही, जिसके बाद कई विभागों के अधिकारी चर्चा के लिए पहुंचे। किसान नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों के बीच जल्द ही बातचीत होने की संभावना है।