
बुधवा मंगल पर नीबकरौरी धाम में जुटे श्रद्धालु
ख़बर संक्षेप में
बुधवा मंगल को फर्रुखाबाद जिले के हनुमान मंदिरों में नीबकरौरी धाम सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नीबकरौरी धाम में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे, दोपहर तक हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ को संभालने के लिए मंदिर के पास पुलिस चौकी से नगला बाले तक कच्ची सड़क बनाई गई थी।