
बदायूं में सड़क हादसे में दो की मौत
ख़बर संक्षेप में
बदायूं-वजीरगंज मार्ग पर यूपी-24 होटल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार राजमिस्त्री और मजदूर को टक्कर मार दी। दो लोगों की अचानक मौत से धर्मपुर और बाबट गांव में उनके परिजनों में शोक की लहर है। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि बस का पता लगाया जा रहा है।