
गुरनाउर में बाइक की टक्कर में दो घायल
ख़बर संक्षेप में
गुरनाउर में सोमवार देर रात दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में दोनों सवार घायल हो गए। बेलानपुर के सुखवीर और रायपुर के कन्हैया को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज चल रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।