खरिया मिठापुर में चोरों ने खाली घर लूटा
ख़बर संक्षेप में
बिलाडा थाना क्षेत्र के खरिया मिठापुर गांव में एक खाली घर में चोरों ने सेंधमारी कर पांच तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी और 30 हजार रुपए की चोरी की। घर में 10 दिन से परिवार के सदस्य जोधपुर गए थे, जिससे घर खाली पड़ा था। पीड़ित राजू राम ने घर में ताला लगा और सामान बिखरा देखकर बिलडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।