
27 सितंबर तक आगरा का आसमान घिरा रहेगा
ख़बर संक्षेप में
मंगलवार सुबह से ही आगरा में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक मौसम में इसी तरह के बदलाव की भविष्यवाणी की है। इस दौरान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जिले में पिछले 24 घंटे में शून्य बारिश दर्ज की गई है। इस मानसून में भी बारिश कम होने का सिलसिला जारी है।