
ट्रेलर ने दो लोगों को कुचला, फिर लगी आग
ख़बर संक्षेप में
खरनाल मेले से लौट रहे दो युवकों को कोयले से लदे ट्रेलर ने कुचल दिया। ट्रेलर उनकी बाइक को 20 मीटर तक घसीटता रहा, जिसके बाद चिंगारी से आग लग गई, जिससे चालक भागने लगा। यह हादसा नागौर जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान मनयाना गांव के महावीर और बुधराम के रूप में हुई है। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।