२२ सितंबर को खेतेश्वर ब्रह्मधाम से गायत्री यज्ञ शुरू
ख़बर संक्षेप में
खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ में २२ से २६ सितंबर तक पांच दिवसीय गायत्री यज्ञ होगा। ब्रह्मजी मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज उपस्थित रहेंगे। प्रतिदिन सुबह ९ बजे से दोपहर १२ बजे तक एवं ३ बजे से शाम ६ बजे तक सत्र चलेंगे। पूर्णिमा के दिन दोपहर में पूर्णाहुति होगी। सार्वभौमिक कल्याण, सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।