सान्वी ने जीता राज्य ताइक्वांडो का स्वर्ण
ख़बर संक्षेप में
पानीपत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा सान्वी ने 59वीं एसजीएफआई हरियाणा राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सान्वी की इस सफलता से स्कूल के अन्य छात्र भी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। सान्वी को एसजीएफआई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चुना गया है।