
खयवदा स्कूल ने जीता नेटबॉल का खिताब
ख़बर संक्षेप में
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खयवदा ने माँ भारती विद्यालय पर 15-5 से विजय प्राप्त कर 70वां जिला स्तरीय नेटबॉल खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की जीत से इटावा ब्लाक को गौरव प्राप्त हुआ। विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य हेमन्त तंवर ने खिलाड़ियों की सफलता पर उनकी प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।