
शिव-पार्वती की झांकी गणेश महोत्सव में प्रदर्शित की गई
ख़बर संक्षेप में
सोमवार को सीकर में गणेश महोत्सव के दौरान शिव-पार्वती के विवाह की झांकी प्रदर्शित की गई। इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कई स्थानीय हस्तियां भी उपस्थित रहीं। मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे गणेशजी महाराज का विसर्जन जुलूस गोगामेड़ से शुरू होकर मारू पार्क में संपन्न होगा।