नवीनीकरण में देरी के बावजूद ग्रीनपार्क में ही होंगे रणजी मैच
ख़बर संक्षेप में
यूपीसीए ने इस सीजन में तीनों रणजी मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में कराने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने 14 सितंबर को आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट के लिए टेंडर जारी किया था, जिसकी अंतिम तिथि 8 अक्टूबर थी। उत्तर प्रदेश और गोवा के बीच पहला मैच 18 से 21 अक्टूबर तक खेला जाएगा। जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।