आदमी डूबा खुला नाले में, पहचान नहीं मिल सकी
ख़बर संक्षेप में
राजघाट में मदरसा चौक के पास खुले नाले में 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। 24 घंटे की मशक्कत के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। शव की तस्वीरें पास के थानों और जिलों में भेजी गईं। इलाके में उसके आने के रास्ते का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घटना से राजघाट में नाले की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।