अंबारपुर में सात के खिलाफ दहेज हत्या का मामला
ख़बर संक्षेप में
अंबारपुर में एक विवाहिता विनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसके भाई ने छह लाख रुपए और कार की मांग पूरी नहीं होने पर पति, देवर आदि पर दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।