गाजियाबाद: व्यस्त पेरेंटिंग के बीच बढ़ा कुपोषण
ख़बर संक्षेप में
कामकाजी पेरेंट्स की तेज रफ्तार लाइफस्टाइल के कारण गाजियाबाद में बच्चों में कुपोषण और बढ़ गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों में कम वजन वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो 23.4 से बढ़कर 31.8 प्रतिशत हो गई है। गंभीर रूप से कम वजन वाले बच्चों की संख्या भी 3 से बढ़कर 4.1 प्रतिशत हो गई है। 30 सितंबर को बच्चों के पोषण में सुधार की योजना बनाई गई है।