महेंद्रगढ़-नारनौल में अवैध हिरासत को लेकर एएसआई और दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ख़बर संक्षेप में
कोर्ट के आदेश पर अवैध हिरासत के मामले में एएसआई जयकिशन और दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता आशा यादव का आरोप है कि उनके पति को स्कूटर के कागजात की जांच के बहाने हिरासत में लिया गया। कोर्ट ने गिरफ्तारी और हिरासत को प्रथम दृष्टया गैरकानूनी पाया।