
आगरा: 7.96 लाख रुपये जमा नहीं हुए
ख़बर संक्षेप में
हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड के ग्राहकों से 7.96 लाख रुपये वसूल कर जमा नहीं करने पर एसटी एंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर वंदना दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। लीगल मैनेजर आशुतोष मणि त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। बच्चू सिंह की रेपो गाड़ी कंपनी के निर्देश के बावजूद वापस नहीं की गई, जिससे ग्राहक परेशान हुए।