
यूपी में 3567 शिक्षकों को मिलेगी नियुक्ति पत्र
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने गैर सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 3567 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन रोजगार के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। राज्य सरकार अगले छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियां देने की योजना बना रही है।