
केजीएमयू में डेंगू से नर्सिंग छात्रा की मौत
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ के केजीएमयू में डेंगू से बीएससी नर्सिंग की छात्रा की मौत हो गई। बीमारी होने के बावजूद छुट्टी नहीं मिलने पर छात्रा ने 15 घंटे तक अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठी। हालत बिगड़ने पर छात्रा के माता-पिता उसे बनारस ले गए और 19 सितंबर को सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई।