वेव सिटी मॉल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर में मौत
ख़बर संक्षेप में
कोतवाली सेक्टर-24 के वेव सिटी मॉल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई। अंडरपास के पास तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और वह व्यक्ति नाले में गिर गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जबकि घटना के बाद दो लोग हिरासत में हैं।