
पूर्व जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए डीडीयू महिला कबड्डी टीम का चयन
ख़बर संक्षेप में
पूर्व जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए डीडीयू की महिला कबड्डी टीम का चयन किया गया है। इसमें संबद्ध कॉलेजों की खिलाड़ी शामिल हैं। 12 खिलाड़ियों की अस्थायी टीम का चयन सोमवार को विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुए ट्रायल के बाद किया गया। चयनित खिलाड़ी मंगलवार को दोपहर 2 बजे विश्वविद्यालय खेल परिषद कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे।