
गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में युवक घायल
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।