
कड़ी सुरक्षा के बीच बाराम नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव
ख़बर संक्षेप में
रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम रामावतार मीणा की निगरानी में आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाराम नगर परिषद अध्यक्ष का मतदान हो रहा है। जिले के छह नगर निकायों में हो रहे इस चुनाव में केवल निर्वाचित पार्षद ही मतदान कर सकते हैं। कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।