
राजस्थान के स्थानीय निकायों में आज अध्यक्षों का चुनाव
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान के 273 स्थानीय निकायों में आज अध्यक्षों का चुनाव हो रहा है। 305 निकायों में से 32 निकायों में पहले ही अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। भाजपा का लक्ष्य सभी दस नगर निगमों में बोर्ड बनाने का है, जिसमें जयपुर, उदयपुर, कोटा और भीलवाड़ा में स्पष्ट बहुमत है। बीकानेर में कांग्रेस के पास बहुमत है।