
मेरठ में लड़कियों के कुश्ती ट्रायल शुरू
ख़बर संक्षेप में
एसएसबी इंटर कॉलेज में 21 सितंबर से सब जूनियर लड़कियों के कुश्ती के लिए जिला स्तरीय ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रायल के बाद ही कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली डिविजनल लेवल की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया जा सकेगा। क्वालीफाई करने के लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना होगा।