सैनिया में बिजली चोरी का भंडाफोड़
ख़बर संक्षेप में
सैनिया के कई घरों में चोरी की बिजली से एसी-कूलर चलते मिले। प्रशासन और बिजली विभाग की टीम ने सुबह बड़े पैमाने पर हाई लॉस फीडरों पर छापेमारी की, जिसमें बिजली चोरी करने वाले शेर सिंह और दिनेश रामावतार सहित 42 उपभोक्ताओं की पहचान की गई। कमल नगर में सभी 42 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।