
राजस्थान का यूपी में जयपुर की प्रॉपर्टी पर दावा
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान ने आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और मथुरा में पुराने जयपुर राज्य की प्रॉपर्टी पर अपना दावा किया है। यूपी सरकार सात दशक से अधिक पुराने राजस्व रिकॉर्ड की दोबारा जांच कर रही है। डीएम जांच कर रहे हैं और दावा सही पाए जाने पर दुकानों, कार्यालयों और घरों को गिरा सकते हैं।