श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में राधा अष्टमी का उत्सव मनाया गया
ख़बर संक्षेप में
दयाल बाग, अम्बाला छावनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंदिर प्रशासक विनयपाल के निर्देशानुसार राधा अष्टमी का उत्सव मनाया गया। गरबा और भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें दयाल बाग और आसपास की कॉलोनियों की महिलाओं ने गरबा में भाग लिया। शाम को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।